भागलपुर के चर्चित बिल्डर हत्याकांड का 12 घंटे में खुलासा, महिला गिरफ्तार

भागलपुर में चर्चित बिल्डर हत्याकांड का पुलिस ने 12 घंटे में खुलासा करने का दावा किया। एक महिला को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद किया गया।

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क:भागलपुर में चर्चित बिल्डर बजरंग कुमार हत्याकांड का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच व्यक्तिगत संबंध थे और कथित तौर पर आपसी विवाद के बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया।


जानकारी के अनुसार, तिलकामांझी थाना क्षेत्र स्थित एक कार्यालय में देर रात बिल्डर बजरंग कुमार का शव खून से लथपथ मिला था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम के साथ साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू की। वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, वैज्ञानिक अनुसंधान और पूछताछ के आधार पर पिरपैंती निवासी सीमा कुमारी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में महिला ने बताया कि घटना की रात वह बिल्डर के कार्यालय में मौजूद थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। पुलिस का दावा है कि विवाद के बाद जब बजरंग कुमार सो गए, तब महिला ने कार्यालय में रखे धारदार हथियार (दबिया) से उनके गले और शरीर के अन्य हिस्सों पर कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी महिला वहां से फरार हो गई थी। हालांकि पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर उसे कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार (दबिया) और मामले से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए हैं। एसएसपी ने बताया कि मामले में आगे की पूछताछ जारी है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई कर रही है। भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article