NEWS PR डेस्क: पटना, 17 जुलाई। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को “जनसंपर्क सह संवाद अभियान” के तहत विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में व्यापक जनसंपर्क किया। अभियान के दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की, उनका कुशलक्षेम जाना तथा बांकीपुर के विकास, सुशासन और जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। जनसंपर्क अभियान को विभिन्न वर्गों के लोगों का उत्साहपूर्ण समर्थन और स्नेह प्राप्त हुआ।
अभियान की शुरुआत गौतम बुद्ध मंडल अंतर्गत श्रीकृष्णा नगर पार्क (वार्ड-25) से हुई, जहां स्थानीय नागरिकों ने एनडीए प्रत्याशी का स्वागत किया। इसके बाद राजापुर पेट्रोल पंप, दुजरा मछली बाजार तथा आसपास के क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क किया गया। इस दौरान व्यापारियों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी अपेक्षाएं साझा कीं।
नीरज कुमार सिन्हा ने सभी को भरोसा दिलाया कि बांकीपुर के समग्र विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।
दोपहर में उन्होंने पटना उच्च न्यायालय परिसर का भ्रमण कर अधिवक्ताओं एवं न्यायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों से मुलाकात की। इसके बाद जक्कनपुर मंडल अंतर्गत वार्ड-16 एवं वार्ड-17 में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत करते हुए एनडीए सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की सराहना की और उपचुनाव में समर्थन का भरोसा दिया।

संध्या के समय गोलघर मंडल क्षेत्र में जनसंपर्क के बाद किदवईपुरी स्थित ठाकुर प्रसाद सामुदायिक भवन में संघ परिवार के सदस्यों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती, मतदाताओं तक सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने तथा चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।
इस अवसर पर नीरज कुमार सिन्हा ने कहा कि बांकीपुर की जनता विकास, स्थिरता और सुशासन की राजनीति के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार और बांकीपुर के विकास के लिए अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिसका लाभ आम जनता तक पहुंचा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि विकास की इस यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए वे एनडीए को अपना समर्थन और आशीर्वाद प्रदान करें।
उन्होंने कहा कि “हर घर संपर्क, हर जन का विश्वास” केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जनता के साथ संवाद और विश्वास को मजबूत करने का माध्यम है। बांकीपुर की जनता का उत्साह और समर्थन यह स्पष्ट संकेत दे रहा है कि उपचुनाव में एनडीए को ऐतिहासिक विजय प्राप्त होगी।
