AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

स्वास्थ्य से शिक्षा तक नई जिम्मेदारियां तय, बिहार सरकार की नई टीम तैयार

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिहार सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा होने के साथ ही नई कैबिनेट की पूरी तस्वीर सामने आ गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अगुवाई में विभागों का आवंटन किया गया है। इस बंटवारे के बाद राजनीतिक गलियारों में कई फैसलों को लेकर चर्चा तेज हो गई है, खासकर स्वास्थ्य, कृषि और शिक्षा जैसे अहम मंत्रालयों को लेकर। सबसे ज्यादा विभाग मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने पास रखे हैं। उन्हें सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन और सिविल विमानन जैसे महत्वपूर्ण विभाग सौंपे गए हैं। इसके अलावा जिन विभागों का अभी आवंटन नहीं हुआ है, उनकी जिम्मेदारी भी फिलहाल मुख्यमंत्री के पास रहेगी।


स्वास्थ्य और कृषि विभाग पर सबसे ज्यादा चर्चा
नई कैबिनेट में सबसे चर्चित फैसला निशांत को स्वास्थ्य विभाग सौंपे जाने का रहा। स्वास्थ्य जैसे बड़े और संवेदनशील विभाग की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनकी राजनीतिक भूमिका को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। वहीं विजय कुमार सिन्हा को कृषि मंत्रालय की कमान दी गई है। किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर अब उनकी भूमिका अहम मानी जा रही है। विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन और संसदीय कार्य विभाग मिला है, जबकि बिजेन्द्र प्रसाद यादव को वित्त और वाणिज्य-कर विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. दिलीप कुमार जयसवाल को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग दिया गया है।


शिक्षा व्यवस्था पर सरकार का खास फोकस
सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में अलग-अलग स्तर पर जिम्मेदारियां बांटकर बड़ा संतुलन साधने की कोशिश की है। मिथिलेस तिवारी को शिक्षा विभाग सौंपा गया है। नई शिक्षा नीति, शिक्षक नियुक्ति और विद्यालय व्यवस्था जैसे अहम मुद्दों पर अब उनकी परीक्षा होगी। वहीं संजय सिंह टाइगर को उच्च शिक्षा और विधि विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। शीला कुमारी को विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग सौंपा गया है। सरकार का प्रयास है कि स्कूल से लेकर उच्च शिक्षा तक निगरानी और प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाया जाए।
विकास और प्रशासनिक विभागों में भी संतुलन
श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग मिला है। राम कृपाल यादव को सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। नीतीश मिश्रा को नगर विकास एवं आवास तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग सौंपा गया है। दामोदर रावत परिवहन विभाग संभालेंगे, जबकि अशोक चौधरी को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा भगवान सिंह कुशवाहा को योजना एवं विकास विभाग और अरूअ शंकर प्रसाद को श्रम संसाधन एवं कौशल विकास विभाग सौंपा गया है।
महिला मंत्रियों को मिली अहम जिम्मेदारी
नई सरकार में महिला मंत्रियों को भी महत्वपूर्ण विभाग दिए गए हैं। रेणु देवी को आपदा प्रबंधन विभाग की जिम्मेदारी मिली है। वहीं रामा निवास को पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग सौंपा गया है। श्रेयषी सिंह को को खेल विभाग और श्वेता गुप्ता को समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। सरकार ने सामाजिक और जनकल्याण से जुड़े विभागों में महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाकर स्पष्ट राजनीतिक और सामाजिक संदेश देने की कोशिश की है।
अब नई सरकार के कामकाज पर नजर
विभागों के बंटवारे के बाद अब सबकी नजर नई सरकार के कामकाज और फैसलों पर टिक गई है। स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, ग्रामीण विकास और बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों में सरकार किस तरह काम करती है, यह आने वाले समय में बिहार की राजनीति और विकास दोनों के लिए अहम माना जाएगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More