श्रावणी मेले से पहले प्रशासन अलर्ट, सुल्तानगंज में डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: सुल्तानगंज: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के शुभारंभ में अब कुछ ही दिन शेष हैं। लाखों शिवभक्तों के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। इसी कड़ी में भागलपुर की जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडेय सुल्तानगंज पहुंचकर मेले की तैयारियों की समीक्षा की और विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।

सबसे पहले डीएम ने सुल्तानगंज स्थित डाक बंगला में जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में श्रावणी मेले के दौरान सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता, बिजली, पार्किंग और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई।
समीक्षा के बाद डीएम ने धांधली-बेलारी कांवड़िया धर्मशाला, जर्मन हैंगर, कच्ची कांवड़िया पथ, हेलीपैड स्थल, वाहन पार्किंग, सुरक्षा बलों के आवासन स्थल, नमामि गंगे घाट और उद्घाटन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखते हुए तय समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया।
मीडिया से बातचीत में जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडेय ने कहा कि श्रावणी मेले की तैयारियों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि 25 जुलाई तक सभी विभागों को अपनी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया गया है, क्योंकि 28 जुलाई से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले का विधिवत शुभारंभ होना है।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव, पर्यटन विभाग के संयुक्त सचिव प्रदीप कुमार, डीएसपी नवनीत कुमार, थानाध्यक्ष धनंजय कुमार, अंचलाधिकारी रमण कुमार, बीडीओ संजीव कुमार समेत विभिन्न विभागों के जिला और प्रखंड स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article