पटना में अवैध हथियार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिस्टल-कट्टा और कारतूस बरामद, एक गिरफ्तार

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 18 जुलाई। राजधानी पटना में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य मामले में हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश और नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) की निगरानी में अवैध हथियारों की बरामदगी को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खाजेकलां थाना क्षेत्र के छोटी बाजार स्थित जलवा टोली रिक्शा स्टैंड के पास एक व्यक्ति के अवैध हथियार के साथ मौजूद होने की सूचना मिली।

सूचना के आधार पर नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तत्काल छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौके से एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। हालांकि, आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

वहीं, गांधी मैदान थाना कांड संख्या 378/26 की जांच के दौरान पुलिस ने सुल्तानगंज थाना क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

इस मामले में सुल्तानगंज थाना में आर्म्स एक्ट के तहत अलग से प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि राजधानी में अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article