सासाराम सड़क हादसा: NH-19 पर कार दुर्घटना में बीएससी नर्सिंग छात्र की मौत, तीन युवक गंभीर

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: रोहतास जिले के धौढ़ाड़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (NH-19) पर मंगलवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक 19 वर्षीय छात्र की मौत हो गई, जबकि उसके तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सासाराम सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया।

मृतक की पहचान शिवसागर थाना क्षेत्र के भद्रशीला गांव निवासी गौरी शंकर प्रसाद के 19 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है।
तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चारों युवक डेहरी-ऑन-सोन में आयोजित एक पार्टी में शामिल होकर कार से सासाराम की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान धौढ़ाड़ थाना क्षेत्र के लेरुआं पुल के पास एक पेट्रोल पंप के सामने उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में अभिषेक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
बीएससी नर्सिंग का छात्र था अभिषेक
बताया जा रहा है कि अभिषेक कुमार शेरशाह नर्सिंग कॉलेज में बीएससी नर्सिंग का छात्र था। वह अपने दोस्तों के साथ गांव लौट रहा था, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।
परिवार में पसरा मातम
युवा छात्र की असमय मौत की खबर मिलते ही भद्रशीला गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रोहतास से दिवाकर तिवारी की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article