बेतिया में युवक हत्याकांड का 3 घंटे में खुलासा, प्रेम विवाह की रंजिश में हुई थी हत्या; दो गिरफ्तार

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क,: पश्चिम चंपारण (मोहम्मद इम्तियाज) : पश्चिम चंपारण के मनुआपुल थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज तीन घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए हत्या में प्रयुक्त हथियार और अन्य अहम साक्ष्य भी बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह प्रेम विवाह को लेकर ससुराल पक्ष की नाराजगी सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई की शाम करीब 8:30 बजे मनुआपुल थाना क्षेत्र के श्रीनगर स्कूल के समीप एक अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर सदर-1 एसडीपीओ अजीत कुमार के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर मृतक की पहचान गौनाहा निवासी 23 वर्षीय शेख असलम के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि शेख असलम मनुआपुल स्थित अपने ननिहाल में रह रहा था।
जांच के दौरान पुलिस ने शाहिद खान और उसके पिता मैनुद्दीन खान को गिरफ्तार किया। पूछताछ में शाहिद ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उसकी बहन ने परिवार की इच्छा के विरुद्ध शेख असलम से प्रेम विवाह किया था। इसी रंजिश में दोनों ने हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया डैगर, खून से सना जींस और घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। मृतक के पिता के आवेदन पर मनुआपुल थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article