कोरोना काल में शुरू हुआ NEWS PR आज बना भरोसेमंद डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म, मनाया 6वां स्थापना दिवस; कर्मचारियों ने CMD संजीव श्रीवास्तव का जन्मदिन भी किया सेलिब्रेट

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क:पटना, 26 जुलाई। डिजिटल मीडिया न्यूज़ ग्रुप NEWS PR ने अपना 6वां स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह और भव्यता के साथ मनाया। इस अवसर पर संस्थान के सभी पदाधिकारी, पत्रकार, कर्मचारी और सहयोगी एकत्र हुए। कार्यक्रम के दौरान NEWS PR की मदर कंपनी पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन के CMD संजीव श्रीवास्तव का जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में संस्थान की छह वर्षों की उपलब्धियों, डिजिटल पत्रकारिता में NEWS PR की बढ़ती पहचान और भविष्य की योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर NEWS PR के CMD संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि छह वर्षों का यह सफल सफर पूरी टीम की कड़ी मेहनत, समर्पण और पाठकों के अटूट विश्वास का परिणाम है। उन्होंने बताया कि जिस दौर में कोरोना महामारी के कारण कई संस्थान और कंपनियां बंद हो रही थीं, उसी कठिन समय में NEWS PR की शुरुआत की गई। उन्होंने कहा कि संस्थान ने न केवल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई, बल्कि लगभग दो दर्जन लोगों को रोजगार देकर उनके परिवारों के साथ एक मजबूत पारिवारिक रिश्ता भी कायम किया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि NEWS PR ने अपनी स्थापना के दिन से ही निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित की पत्रकारिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी संस्थान इसी प्रतिबद्धता के साथ समाज और लोकतंत्र की आवाज़ को मजबूती से उठाता रहेगा तथा पत्रकारिता के उच्च मानकों को बनाए रखते हुए जनता के विश्वास पर खरा उतरेगा।

CEO पूजा श्रीवास्तव ने कहा कि NEWS PR ने बहुत कम समय में डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने संस्थान की पूरी टीम को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सफलता का यह सफर सभी के सामूहिक प्रयास और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में NEWS PR नई ऊंचाइयों को छुएगा और निष्पक्ष पत्रकारिता के अपने मूल्यों को और मजबूत करेगा।

वहीं चैनल हेड अंशु झा ने कहा कि NEWS PR का लक्ष्य तेज, तथ्यात्मक और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि संस्थान नई तकनीक, बेहतर कंटेंट और मजबूत डिजिटल उपस्थिति के साथ आगे बढ़ रहा है तथा भविष्य में भी पत्रकारिता के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें देना नहीं, बल्कि समाज के सकारात्मक बदलाव में अपनी सार्थक भूमिका निभाना है। आने वाले वर्षों में NEWS PR को और अधिक आधुनिक, प्रभावशाली और जनविश्वास से जुड़ा डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा।”

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, पत्रकारों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को स्थापना दिवस एवं जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। केक काटने के बाद सभी के बीच मिठाइयां वितरित की गईं और संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्साह, आत्मीयता और उल्लास से सराबोर रहा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article