सड़क हादसे में 58 वर्षीय जोगिंदर मंडल की मौत, बाइक सवार भी घायल

Shreya Raj
सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान जोगिंदर मंडल की मौत, परिवार में पसरा मातम।

NEWS PR डेस्क : भागलपुर : जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जागीरा गांव में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 58 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान जोगिंदर मंडल (58 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि एक बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी थी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक सवार भी घायल हुआ है।

स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया

घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल जोगिंदर मंडल की मदद की और उन्हें इलाज के लिए सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

भागलपुर के मायागंज अस्पताल में जोगिंदर मंडल का इलाज शुरू किया गया, लेकिन उनकी हालत लगातार गंभीर बनी रही। इलाज के दौरान ही 58 वर्षीय जोगिंदर मंडल ने दम तोड़ दिया। उनकी मौत के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है।

बाइक सवार का भी चल रहा इलाज

इस सड़क हादसे में टक्कर मारने वाला बाइक सवार भी घायल हो गया। घायल बाइक सवार का इलाज फिलहाल सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल में जारी है।

भागलपुर से रिपोर्टर : श्यामानंद सिंह

Share This Article