भागलपुर के टाउन हॉल में 25 अगस्त मंगलवार को सुबह 11 बजे ‘नमस्ते भागलपुर’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन कोसी स्नातक क्षेत्र के प्रत्याशी रजनीश रंजन द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और घर-घर जाकर लोगों को निमंत्रण दिया जा रहा है !
रजनीश रंजन ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्नातक युवाओं को उनके अधिकारों और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों से अवगत कराना है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान एमएलसी ने अपने 12 वर्षों के कार्यकाल में एक बार भी सदन में भागलपुर के मुद्दों को नहीं उठाया।
उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान एमएलसी झारखंड से जुड़े हैं और क्षेत्र के स्नातकों की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य नहीं हुआ है।

रजनीश रंजन ने कहा कि ‘नमस्ते भागलपुर’ कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं के साथ संवाद स्थापित किया जाएगा और शिक्षा, रोजगार तथा क्षेत्रीय विकास जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। आयोजकों का दावा है कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्नातक युवा भाग लेंगे।
भागलपुर से शयामानंद सिंह की रिपोर्ट :–