पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा प्रसाद राय की जयंती पर जुटे जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग, सीएम सम्राट ने दी श्रद्धांजलि

Rashmi Tiwari

NEWS PR डेस्क: पटना, 02 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व० दारोगा प्रसाद राय की जयंती के अवसर पर नया सचिवालय परिसर के समक्ष स्थित स्व० दारोगा प्रसाद राय की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री शीला कुमारी, विधायक श्याम रजक, विधायक अरूण मांझी, विधान पार्षद संजय सिंह, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, किसान आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण मेहता, अन्य जनप्रतिनिधिगण, पूर्व मंत्री एवं स्व० दारोगा प्रसाद राय के सुपुत्र चन्द्रिका राय एवं उनके परिजन सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भी स्व० दारोगा प्रसाद राय की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन कीर्तन, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्र गान, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

Share This Article