पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से जहां नरकटियागंज एसएसबी ने लगाया निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर
मंडीहा और जम्होली गांव में 84 पशुपालकों को मिला लाभ, 424 पशुओं की हुई जांच,
पश्चिम चंपारण, बेतिया इंडो-नेपाल बॉर्डर की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाने वाली एसएसबी 44वीं वाहिनी नरकटियागंज ने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। कमांडेंट बलवंत सिंह नेगी के कुशल मार्गदर्शन में वाहिनी के ई समवाय मंगूरहा के कार्यक्षेत्र अंतर्गत वाइब्रेंट विलेज मंडीहा और जम्होली गांव में यह शिविर लगाया गया।
शिविर में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने कुल 84 पशुपालकों के 424 पशुओं की निःशुल्क जांच की। इनमें गाय, भैंस, सूअर, बकरी और मुर्गियां शामिल थीं। इस दौरान पशुपालकों को आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क वितरित की गईं।
पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट ;-