NEWS PR डेस्क :बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज भागलपुर जिले के नवगछिया पहुंचे, जहां उन्होंने पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र के आवास पर आयोजित उनके पिता स्वर्गीय डॉ. के.एन. सिंह के श्राद्धकर्म में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री नवगछिया अनुमंडल के तेलघी गांव स्थित कुमार शैलेन्द्र के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने स्वर्गीय डॉ. के.एन. सिंह के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।
कई मंत्री और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल सहित कई मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, विधायक संजीव चौरसिया, विधान पार्षद संजय सिंह, पूर्व मंत्री रामनारायण मंडल और पूर्व विधायक आलोक कुमार सहित कई गणमान्य लोग भी शामिल हुए।
इसके अलावा कुमार शैलेन्द्र के परिजन और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री समेत सभी उपस्थित नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने दिवंगत डॉ. के.एन. सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
सीएम सम्राट पहुंचे नवगछिया, मंत्री कुमार शैलेन्द्र के पिता के श्राद्धकर्म में हुए शामिल; तैलचित्र पर अर्पित की श्रद्धांजलि