भागलपुर के विकास की नई पहचान बनने जा रहे नीतीश सेतु के उद्घाटन को लेकर लोगों में खासा उत्साह है इस खास मौके पर विश्व प्रसिद्ध रेत कलाकार और अंतरराष्ट्रीय लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अपनी अनोखी कलाकारी से एक बार फिर सबको हैरान कर दिया है मधुरेंद्र कुमार ने महज 5 सेंटीमीटर के हरे पीपल के पत्ते को अपना कैनवास बनाकर उस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बेहद बारीक तस्वीर उकेरी है इतना ही नहीं, पत्ते पर अंग्रेजी में वेलकम टू बिहार और नितीश सेतु लिखकर प्रधानमंत्री का अनूठे अंदाज में स्वागत भी किया है।
इस छोटी सी कलाकृति को तैयार करने में मधुरेंद्र कुमार को करीब 5 घंटे का समय लगा उन्होंने पत्ते पर तीनों नेताओं की तस्वीरों के साथ गंगा नदी पर बने भव्य नीतीश सेतु का चित्र भी उकेरा है। उनकी यह कलाकृति लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
मधुरेंद्र कुमार ने कहा कि जब-जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आते हैं तब-तब राज्य को विकास की बड़ी सौगात मिलती है। उन्होंने कहा कि पटना के कच्ची दरगाह से राघोपुर होते हुए
वैशाली के बिदुपुर को जोड़ने वाला करीब 9.76 किलोमीटर लंबा छह लेन का गंगा सेतु बिहार के विकास में एक नया अध्याय जोड़ने जा रहा है। यह बिहार के लिए गर्व और खुशी का क्षण है !
भागलपूर से शयामानंद सिंह की रिपोर्ट ;-
