AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पिता पर नाबालिग बेटी ने लगाए दुष्कर्म के आरोप, SP ने दिए जांच के आदेश

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

भागलपुर में पिता और पुत्री के रिश्ते को शर्मसार करने जैसा मामला सामने आया है जहां नाबालिग पुत्री ने अपने पिता पर कई बार दुष्कर्म का आरोप लगाया है नाबालिग ने महिला थाना में पिता के खिलाफ आवेदन दिया तो वहां आवेदन नहीं लिया गया पीड़िता को थाना पर थानाध्यक्ष ने धमकाया और पिता से सुलह करने की बात की चार घंटे बाद वरीय पदाधिकारीयों के आदेश पर मामला दर्ज हुआ घटना को लेकर सिटी एसपी ने डीएसपी 2 राकेश कुमार को मामले की जांच में लगाया है दरअसल पीड़िता के मुताबिक उसके पिता उसके साथ कई साल से दुष्कर्म कर रहे थे उसे डराकर धमका कर मां को डरा धमका कर रखे थे मां को बेहोश कर दिया जाता था उसके बाद दुष्कर्म किया जाता था नहीं मानने पर हॉकी स्टिक से मारा जाता था पीड़िता ने आवेदन में लिखा है कि उसके पिता ने प्राइवेट पार्ट में उंगली डालकर कई बार चेक किया .

काफी अश्लील हरकत उसके साथ की जाती रही पीड़िता भागकर अपने नानी घर परबत्ता गयी वहाँ पर मामला दर्ज करवाना चाहा वहां से उसे भागलपुर भेज दिया गया पीड़िता अपने कॉलोनी में ही एक एडवोकेट के पास पहुंची और उसे घटना की जानकारी दी तो एडवोकेट पीड़िता को लेकर थाना पहुंची थी मामले में पीड़िता के पिता ने कुछ भी बोलने से इनकार किया उसने थाना अध्यक्ष को बताया कि की नेवी से वह रिटायर हुआ है उसके बाद उसे 50 लाख रुपए मिले उस पैसे को हड़पने के लिए मेरी पत्नी और बेटी ने उसके मायके वाले ने यह सब खेल रचा है घटना को लेकर सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि पीड़िता से बात हुई है मामले में एफआईआर दर्ज हुआ है एफआईआर 4 घंटे बाद क्यों दर्ज हुआ है इसकी जांच करवा रहे हैं डीएसपी को मामले की जांच के लिए लगाया गया है पीड़ीता का मेडिकल टेस्ट होगा जो उचित होगा कार्रवाई की जाएगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More