अज्ञात वाहन के धक्के से स्कूटी चालक भतीजे की मौत, स्कूटी पर सवार चाचा गंभीर रूप से घायल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- कैमूर अज्ञात वाहन के धक्के से स्कूटी चालक युवक की मौत हो गई। वहीं स्कूटी पर सवार दूसरा व्यक्ति चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह घटना कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र की बताई जाती है।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

मोहनिया थाना क्षेत्र के मोहनिया आरा मार्ग पर परसथुआ व कोचस के बीच सेमरिया के पास मंगलवार की दोपहर अज्ञात वाहन के धक्के से स्कूटी पर सवार चैनपुर बाजार निवासी स्व जोखु माली का 32 वर्षीय पुत्र संजय माली की मौत हो गयी।

 

 

संजय माली की मौत बनारस इलाज कराने जाने के दौरान हुई है। जबकि घायल हुआ बाइक सवार युवक चैनपुर बाजार निवासी स्व रामजी माली का पुत्र कमाता प्रसाद माली उर्फ भानु माली है। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों के द्वारा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां एक व्यक्ति को गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया।

 

 

जबकि दूसरे घायल का इलाज स्थानीय अस्पताल में ही किया गया जा रहा है। इधर युवक की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं मृतक व्यक्ति तथा घायल व्यक्ति दोनों रिश्ते में चाचा भतीजा लग रहे थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article