आरा पहुंचे लालू यादव, राजद कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

NEWSPR DESK- बिहार के आरा में शुक्रवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पहुंचे.जहां संदेश विधानसभा के राजद विधायक किरण देवी के स्वर्गवासी ससुर भुनेश्वर सिंह यादव के पुन्य तिथि कार्यक्रम में लालू प्रसाद यादव करीब एक घंटे तक उनके अगिआंव स्थित पैतृक आवास में मौजूद रहे.इस दौरान लालू यादव ने राजद विधायक किरण देवी के स्वर्गवासी ससुर भुनेश्वर सिंह यादव के तैल चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बताया जाता है कि संदेश की राजद विधायक किरण देवी और उनके पति पूर्व विधायक अरूण यादव लालू फैमिली के बेहद करीबी नेताओं में से एक है और इनके आवास पर लालू यादव का आना जाना भी रहा है.इधर पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे लालू यादव ने वहां उपस्थित राजद कार्यकर्ताओं को भी मंच से संबोधित किया और उनका हौसला बढ़ाया.वहीं अपने लोकप्रिय नेता लालू प्रसाद यादव के आगमन को लेकर राजद कार्यकर्ताओं में भी काफी उत्साह देखा गया.जहां राजद कार्यकर्ताओं ने लालू यादव के आगमन पर ढ़ोल नगाड़े बजाकर स्वागत करते दिखाई दिए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article