कैमूर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 15 लाख रुपए के गांजे के साथ पांच धंधेबाज गिरफ्तार कार जब्त

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

कैमूर : पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 1.5 क्विंटल से अधिक गांजा बरामद किया है।जिसकी कीमत बाजार मूल्य के हिसाब से 15 लाख रुपए बताई जा रही है। वही इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लीया है। गिरफ्तार व्यक्ति बलजीत यादव पिता सुदर्शन यादव ग्राम डुमराव थाना अधौरा, प्रमोद सिंह पिता स्वर्गीय भोला सिंह ग्राम डूमरदेव थाना चैनपुर दोनों जिला कैमूर, एवन निषाद पिता राम कुमार निषाद ग्राम संभापुर थाना बिठूर जिला कानपुर, दीपक निषाद पिता मोतीलाल निषाद ग्राम नत्थापुरवा थाना ग्वालटोली जिला कानपुर एवं गोलू यादव पिता मनोज यादव ग्राम रूपचंदपुर थाना चोलापुर जिला वाराणसी के निवासी हैं। इस संबंध मे भगवानपुर थाने में एसपी ललित मोहन शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि भगवानपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक हुंडई कार से गाजा की खेप भेजी जा रही है। इसके बाद भगवानपुर थाना अध्यक्ष ने देखा कि एक तेज रफ्तार कार आ रही है।

जिसे पुलिस के द्वारा रोकने का इसारा किया गया तो वह और तेजी से भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस के द्वारा घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसके अंदर सीट के नीचे बने तहखाने से 94.553 किलो गांजा बरामद किया गया। इसके बाद चालक के निशानदेही पर धूमरदेव दुर्गम पहाड़ी पर छापेमारी की गई तो वहां से 62.441 किलो गांजा, लोहे की तराजू एवं अन्य सामान बरामद किया गया। वहीं पुछे जाने पर पता चला कि यहां पर गाजा बनाकर बेचा जाता है। पुलिस ने वहां से इस धंधे में संलिप्त 4 लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ करते हुए आगे की कार्रवाई करते हुए जेल भेज दी गई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article