कोलकाता में एक महिला डॉक्टर के साथ हुई दर्दनाक घटना के विरोध में डॉक्टरों का देशव्यापी प्रदर्शन जारी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK – कोलकाता में एक महिला डॉक्टर के साथ हुई दर्दनाक घटना के विरोध में डॉक्टरों के देशव्यापी प्रदर्शन का असर बिहार के नालंदा जिले में भी देखने को मिल रहा है। पावापुरी मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर पिछले तीन दिनों से हड़ताल पर हैं। जिले के सबसे बड़े अस्पताल, भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान (वीम्स) पावापुरी में डॉक्टरों द्वारा सेवाओं का बहिष्कार किए जाने से हजारों मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर दी गई है और ओपीडी सहित सभी इमरजेंसी सेवाएं ठप हैं।गंभीर रूप से बीमार मरीज और उनके परिजन अस्पताल पहुंचकर निराश लौट रहे हैं।

अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके परिजनों के रोने-बिलखने की आवाजें सुनाई दे रही हैं। डॉक्टरों की मांग है कि कोलकाता घटना में शामिल दोषियों को कड़ी सजा दी जाए और डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।पावापुरी मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर और इंटर्न डॉक्टरों ने अस्पताल परिसर में “वी वांट जस्टिस” के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों पर हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और उन्हें डर के साये में काम करना पड़ रहा है।डॉक्टरों ने कहा कि जब तक कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में हुई घटना के दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता और डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जाती, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article