चिराग और कंगना अब आएंगे साथ में, दे दिया बड़ा बयान….

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने लोकसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है। बता दे की बिहार के हाजीपुर सीट से उन्होंने 170105 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। उनकी पार्टी ने भी बिहार की पांच लोकसभा सीटों पर जीत का परचम लहराया है।

लोकसभा चुनाव खत्म होने के साथ ही चिराग पासवान का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने अपनी कोस्टार कंगना रनौत को लेकर एक टिप्पणी की थी। एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में उन्होंने कहा था, ‘लोगों को हम दोनों एक साथ पसंद नहीं आए, पर हम दोनों अब एक साथ संसद में आने वाले हैं।’

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

बता दें कि चिराग और कंगना ने अपनी-अपनी लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की है। चिराग ने बिहार की हाजीपुर सीट से आरजेडी उम्मीदवार को शिकस्त दी है। वहीं, कंगना रनौत ने हिमाचल की मंडी सीट से विजय हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के कद्वावर नेता विक्रमादित्य सिंह को शिकस्त दी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article