बिजली समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कटिहार प्राणपुर एनएच 81 को किया घंटों जाम

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK-बिजली की समस्या को लेकर दो पंचायत की सैकड़ो उपभोक्ताओं ने कटिहार प्राणपुर एनएच 81 सड़क के मनिया तीन मोहानी पर चार घंटा रोड जाम कर और टायर जलाते हुए विभाग के प्रति जमकर नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर एसडीओ अलोकचंद चौधरी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगो से बात की।

प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित बिजली उपभोक्ताओं ने एक भी बात सुनने की कोशिश नहीं की। आखिरकार एसडीओ ने उपभोक्ताओं की मांग को लेकर बिजली विभाग के पदाधिकारी से वार्तालाप कर प्राणपुर फिटर में जोड़ा हुआ बिजली के तार को कटवा कर पुनः मनिहारी फीटर के बिजली तार में जोड़ा गया। वही आक्रोशित उपभोक्ताओं की दूसरी मांग स्मार्ट मीटर को लेकर थी जिसे एसडीओ ने अपने कार्यालय में लिखित रूप से आवेदन देने को कहा ताकि विभाग को भेज कर समस्या का निदान कराया जा सके। लगातार 4 घंटे तक सड़क जाम रहने से विद्यालय जाने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं, प्रखंड, अंचल, बैंक कर्मियों, व्यापारियों आदि को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

रोड जाम की खबर सुन कर प्राणपुर थाना, डंडखोरा थाना, मुफस्सिल थाना, रोशना थाना के थाना अध्यक्ष दलबल के साथ रोड जाम हटाने का अथक प्रयास किए लेकिन लगातार 4 घंटे से ग्रामीण नारेबाजी करते रहे। किंतु सभी असफल हो गए। इस दौरान पुलिस को प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों के गुस्से का शिकार भी होना पकड़ा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article