जमीन संबंधी विवाद के मारपीट में आधा दर्जन घायल सभी को किया रेफर

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK-भागलपुर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बदलूचक गांव में जमीन संबंधी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी।जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गया घटना के दौरान करीब पांच आदमी घायल की भी बात सामने आ रहीं हैं।हलांकि उधर से एक आदमी घायल है।घटना सोमवार देर शाम की बतायी जा रही है।

घटना के बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर में भर्ती कराया गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।मामला सवा बीघे जमीन के विवाद से जुड़ा हैं।बताया जा रहा है कि एक पक्ष द्वारा उक्त जमीन की जुताई कर रहा था।तभी वहां दूसरा पक्ष भी पहुंच गया।इसके बाद दोनों में जमीन पर दवेदारी को लेकर मारपीट शुरू हो गयी।दोनों तरफ से लाठी,चाकू,भाले और तलवार से हमला शुरू हो गया।जिसमें एक पक्ष से शिक्षक मो जुनैद सहित पांच लोग और दूसरे पक्ष से मो फिरदोस सहित अन्य लोग घायल हो गया।थानाध्यक्ष गणेश कुमार ने बात की सभी घायल इलाज के लिए मायागंज मे भर्ती हैं।आवेदन देने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article