मीठापुर गांव में बिजली करंट से बच्ची की हुई मौत, जिप सदस्य लल्लू पटेल ने मुआवजे का किया मांग

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

कैमूर -बिजली करेंट से एक बच्ची की मौत हो गयी। यह घटना कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र की बतायी जाती है। भभुआ थाना क्षेत्र के मीठापुर गांव में बिजली करंट मीठापुर गांव निवासी रंजन बिंद की चार साल की बच्ची नीलम कुमारी की मौत हो गयी। घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल मौके पर पहुंचे और प्रशासन मुआवजे को लेकर मांग किया। उन्होंने बताया कि भभुआ प्रखंड के मीठापुर गांव निवासी रंजन बिंद की 4 वर्षीय पुत्री नीलम कुमारी अपने घर के बाहर खेल रही थी। कुछ दूरी पर बिना कवर के बिजली का तार था जिसके संपर्क में आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस को सूचना करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लगाया गया। जहां मौके पर पहुंचकर जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल द्वारा उनकी उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान जिप सदस्य ने जिला प्रशासन से मुआवजा दिलाने को लेकर मांग भी किया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article