तालाब में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चियों की मौत

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK – तेलमर थाना क्षेत्र इलाके के जीवनपुर गांव में तालाब में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गई। बच्चियों की पहचान अनुष्का कुमारी और मुस्कान कुमारी के रूप में हुई है जो जीवनपुर गांव की ही रहने वाली है। दरअसल जीवनपुर गांव में मछली पालन को लेकर तालाब की खुदाई की गई थी।

इसी तालाब में होली खेलने के बाद अनुष्का कुमारी और मुस्कान कुमारी दोनों अपनी अन्य सहेलियों के साथ नहाने की लिए गई थी। नहाने के दौरान पैर फिसलने से दोनों बच्ची गहरे पानी में चली गई। वहां पर मौजूद बच्चियों के द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीणों के द्वारा बचाने का प्रयास किया गया लेकिन तब तक दोनों बच्चियों की डूबने से मौत हो गई थी। स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी तेलमर थाना पुलिस को दी गई। फिलहाल पुलिस दोनों शवों को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है।वही इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article