नालंदा यूनिवर्सिटी पहुंचने से पहले पीएम ने जारी किया संदेश, आज करेंगे उद्घाटन…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद आज नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर से बिहार आ रहे हैं। वह आज राजगीर स्थित नालंदा यूनिवर्सिटी के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे। यहां वह छात्रों को भी संबोधित करेंगे।

नालंदा यूनिवर्सिटी पहुंचने से पहले पीएम मोदी ने दिया संदेश

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

नालंदा यूनिवर्सिटी पहुंचने से पहले पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट कर संदेश दिया है। उन्होंने लिखा कि यह हमारे शिक्षा क्षेत्र के लिए बहुत खास दिन है। आज सुबह करीब 10:30 बजे राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन किया जाएगा। नालंदा का हमारे गौरवशाली अतीत से गहरा नाता है। यह विश्वविद्यालय निश्चित रूप से युवाओं की शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करने में काफी मदद करेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article