NEWS PR डेस्क :Tej Pratap Yadav News: रियलिटी शो ‘Rise And Fall Season 2’ से अचानक बाहर होने के बाद तेज प्रताप यादव पटना लौट आए हैं। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने शो में अपने सफर और कंटेस्टेंट्स को लेकर खुलकर बात की। अपने खास अंदाज में तेज प्रताप ने दावा किया कि शो में उनका कैरेक्टर सबसे अलग और यूनिक था। इतना ही नहीं, उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनके बाहर आने के बाद पता चलेगा कि शो चलता है या नहीं।
‘सबसे यूनिक मेरा कैरेक्टर था’
पटना एयरपोर्ट पर जब तेज प्रताप यादव से पूछा गया कि शो में उन्हें सबसे अच्छा और अलग कैरेक्टर किसका लगा, तो उन्होंने बिना देर किए अपने ही अंदाज में जवाब दिया- ‘सबसे यूनिक मेरा कैरेक्टर था।’ उन्होंने कहा कि अच्छा लगा कि लोगों ने शो देखा और उनके कैरेक्टर को पसंद किया। शो के दौरान तेज प्रताप अपने बेबाक अंदाज और अलग बातचीत के तरीके की वजह से लगातार चर्चा में रहे।
‘मेरे जाने के बाद पता चलेगा शो चलता है या नहीं’
शो से बाहर आने के बाद तेज प्रताप यादव ने ऐसा बयान दिया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। उन्होंने कहा कि उनके जाने के बाद ही पता चलेगा कि शो चलता है या नहीं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह चाहेंगे कि शो आगे चलता रहे। तेज प्रताप ने यह भी दावा किया कि ‘Rise And Fall’ की TRP उनके शो में रहने की वजह से बढ़ी थी। उनका यह बयान अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन सकता है।
क्यों शो से बाहर हुए तेज प्रताप यादव?
तेज प्रताप यादव के शो से बाहर होने को लेकर कई तरह की चर्चाएं सामने आई हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उनके बाहर होने की वजह उनके राजनीतिक और कानूनी काम बताए जा रहे हैं।
शो में शामिल होने के बाद तेज प्रताप ने अपने अलग अंदाज और बेबाक बातचीत से दर्शकों का ध्यान खींचा था। वह शो के पहले ‘Ultimate Ruler’ भी बने थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो के नियमों में अपनी इच्छा से बाहर निकलने वाले कंटेस्टेंट पर भारी पेनल्टी का प्रावधान है। हालांकि, तेज प्रताप के मामले में उनकी राजनीतिक और कानूनी जिम्मेदारियों को देखते हुए अलग व्यवस्था किए जाने की बात सामने आई है।
करण पटेल भी हुए शो से बाहर
तेज प्रताप यादव के साथ अभिनेता करण पटेल ने भी शो से विदा ले ली है। करण पटेल ने अपनी तबीयत को शो से बाहर होने की वजह बताया है।
Rise And Fall Season 2: शो से बाहर होते ही तेज प्रताप यादव का बड़ा दावा- ‘मेरे जाने के बाद पता चलेगा शो चलता है या नहीं