बंगाल के ऑर्केस्ट्रा की नर्तकी का संदिग्ध स्थिति में मिला शव, मचा हरकंप

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

पूर्वी चम्पारण,मोतिहारी जिले के पताही थाना क्षेत्र के कोदरिया पंडल चौक स्थित सम्राट आर्केस्ट्रा की नर्तकी का शव पुलिस ने संदिग्ध स्थिति में घर से बरामद किया। थानाध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया कि नर्तकी की पहचान पश्चिम बंगाल के जिला दक्षिणी 24 परगना स्थित बासहोनी थाना के सत्याबत्रा की 20 वर्षीय पुत्री रश्मिता महापात्रा के रूप में हुई है। उसका शव फंदा से लटका मिला। नर्तकी अपने पति पश्चिम बंगाल के 24 परगना के थाना बशीरहाट इत्रा रोड निवासी राज दास के साथ यहां रहती थी।

वह सम्राट आर्केस्ट्रा में काम करती थी। आर्केस्ट्रा संचालक कोदरिया गांव के विकास भगत हैं। वह आर्केस्ट्रा के नर्तकियों को पंडाल चौक पर प्राइवेट मकान में रूम लेकर रखता है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने संदिग्ध स्थिति में नर्तकी के शव घर से बरामद किया। पुलिस नर्तकी के पति राज दास को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। नर्तकी का अपने पति के साथ रात में झगड़ा हुआ था। एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article