मंत्री बनते ही मांझी दिखे एक्शन में, खाई कसम, पीएम मोदी को दे दी बड़ी सौगात….

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK-  पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मंगलवार को केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय का पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन को सफल बनाने का काम करेंगे। देश एवं बिहार की गरीब जनता के लिए आर्थिक समृद्धि का द्वार खोलना मेरी प्राथमिकता होगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के द्वारा देश के विकास में योगदान के लिए मिली इस जिम्मेदारी से अभिभूत हूं और विकसित भारत के दृष्टिकोण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रण लेता हूं। यह विश्वास दिलाता हूं कि विकास की रोशनी जहां तक अभी नहीं पहुंच सकी है, वहां तक विकास को पहुंचाना है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने कहा कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ होती है, जिसे आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री के विजन को सफल बनाना है।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article