महिला का शव मिलने से इलाके में मची सनसनी,पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

नालंदा : बुधवार को एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला राजगीर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधी टोला का है। मृतका की पहचान खुदागंज थाना क्षेत्र के केवाली गांव निवासी स्वर्गीय पप्पू पासवान की (45) वर्षीय पत्नी गिरिजा देवी के रूप में की गई है।घटना के संबंध में मृतका के परिजन ने बताया कि पिछले 4 सालों से गिरिजा देवी राजगीर में रहकर लोगों के घर में खाना बनाने का काम करती थी। बुधवार को उन्हें पुलिस के द्वारा सूचना मिली कि गिरिजा देवी का शव गांधी टोला स्थित खंडहरनुमा घर के पास से बरामद किया गया है। परिजन आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि गिरिजा देवी की हत्या कर उसके शव को गांधी टोला में लाकर फेंक दिया गया है। जबकि जिस जगह से शव मिला है वहां से वह दूसरी गली में रहती थी। वहीं मौत की खबर के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

राजगीर थाना अध्यक्ष चंद्रभानु ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article