आज के पंचांग में जाने शुभ और अशुभ मुहूर्त इस समय ना करें यह काम

Rajan Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

30 September 2025 :- आज नवरात्र का आठवां दिन हैं। साथ ही आज अष्टमी तिथि सायंकाल 06 बजकर 06 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ। पढ़ें आज पूजा के लिए शुभ मुहूर्त का समय और राहुकाल का समय।

राष्ट्रीय मिति आश्विन 08, शक संवत 1947, आश्विन, शुक्ल, अष्टमी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2082। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 15, रवि उस्सानी 07, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 30 सितम्बर सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतुः। राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक।

अष्टमी तिथि सायंकाल 06 बजकर 06 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ। मूल नक्षत्र प्रातः 06 बजकर 17 मिनट तक उपरांत पूर्वाषाढ़ नक्षत्र का आरंभ। शोभन योग अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 03 मिनट तक उपरांत अतिगण्ड योग का आरंभ। वणिज करण सायं 06 बजकर 06 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

आज के व्रत त्योहार – श्री दुर्गा महाष्टमी, कन्या पूजन, भद्रकाली प्राकट्योत्सव।

सूर्योदय का समय 30 सितंबर 2025 : सुबह में 6 बजकर 12 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 30 सितंबर 2025 : शाम में 6 बजकर 12 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 30 सितंबर 2025 :
ब्रह्म मुहूर्त 4 बजकर 37 मिनट से सुबह 5 बजकर 25 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 10 मिनट से 2 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल रात में 11 बजकर 47 मिनट से 12 बजकर 35 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 6 बजकर 8 मिनट से 6 बजकर 32 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 30 सितंबर 2025 :
दोपहर में 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक राहुकाल रहेगा। दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 10 बजकर 41 मिनट से 12 मिनट से 11 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 8 बजकर 36 मिनट से 9 बजकर 24 मिनट तक।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article