- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
NEWSPR DESK- वॉट्सऐप को दुनिया भर में अरबों लोग इस्तेमाल करते हैं. इसलिए वॉट्सऐप अपने यूजर्स के लिए रोज नए नए फीचर लाता रहता है जिससे यूजर्स को सहूलियत हो। आपको बता दे कि इस फीचर से यूज़र्स को प्लेटफॉर्म पर शेयर की गई फोटो और वीडियो पर तुरंत रिएक्शन देने की सुविधा मिलती है. मौजूदा समय में किसी इमेज या वीडियो पर रिएक्शन करने का एकमात्र तरीका उस पर लंबे समय तक टैप करना और दिखाई देने वाले बार से अपना रिएक्शन चुनना है.
हालांकि, वॉट्सऐप एक नई फंक्शन की टेस्टिंग कर रहा है, जो यूज़र्स को मीडिया पर तुरंत रिएक्ट करने और रिप्लाई देने की सुविधा देता है. पिछले साल सितंबर में डेवलपर्स ने ऐप के मीडिया व्यूअर के लिए एक नया रिप्लाई बार पेश किया था, लेकिन लेटेस्ट बीटा मीडिया व्यूअर में एक रिएक्ट बार जोड़ने की बात सामने आई है.
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

