साइंस म्यूजियम ग्लॉसगो का राज्य सरकार के पदाधिकारियों ने किया परिभ्रमण

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- patna- बिहार सरकार के पदाधिकारियों के दल( delegation) द्वारा लंदन दौरा के क्रम में स्कॉटलैंड के ग्लॉसगो साइंस सेंटर का आज परिभ्रमण किया गया।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की परिकल्पना के अनुरूप पटना में निर्माणाधीन डॉ. ऐ.पी. जे. अब्दुल कलाम साइंस सेंटर को विश्वस्तरीय स्वरूप देने के उद्देश्य से बिहार सरकार के डेलीगेशन द्वारा ग्लास्गो साइंस सेन्टर का भ्रमण किया गया है। राज्य सरकार के पदाधिकारियों द्वारा स्कॉटलैंड के ग्लॉसगो साइंस सेंटर की एक-एक चीजों का गहराई से अध्ययन किया गया।

 

ग्लॉसगो स्कॉटलैंड का सबसे बड़ा शहर है। पैसिफिक क्षेत्र में ग्लॉसगो साइंस सेंटर स्थित है। यहां तीन प्रमुख इमारतों में विज्ञान केंद्र का निर्माण किया गया है।ग्लासगो साइंस सेंटर आगंतुकों के लिए आकर्षण का केंद है जो कि स्कॉटलैंड के ग्लासगो में क्लाइड नदी के दक्षिणी तट पर क्लाइड वाटरफ्रंट रीजेनरेशन क्षेत्र में स्थित है। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय द्वारा 5 जुलाई 2001 को ग्लासगो साइंस सेंटर लोगों के लिए खोला गया था।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article