हाथों की मेहंदी छुटी नहीं, चुनावी मैदान में उतर गई बाहुबली अशोक महतो की पत्नी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- patna- मुंगेर में चौथे फेज 13 मई को मुंगेर लोक सभा चुनाव के लिय मतदान होना है। पर चाहे एनडीए गठबंधन हो या महागठबंधन के प्रत्याशियों ने जनसंपर्क अभियान युद्ध स्तर में शुरू करते हुए ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों के मतदाताओं को अपने और आकर्षित करने में लगे हुए है।

 

बिहार में मुंगेर लोक सभा हमेशा हॉट सीट बना रहता है। इस बार भी मुंगेर लोक सभा के लिय जहां एनडीए ने अपने प्रत्याशी के रूप में मुंगेर के वर्तमान जदयू के सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को पुनः चुना है। तो वहीं महागठबंधन ने अपने प्रत्याशी के रूप में बाहुबली अशोक महतो की नव विवाहिता पत्नी कुमारी अनिता को चुना है ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

दोनो प्रत्याशी अब मतदाताओं को अपने अपने पक्ष में।गोलबंद करने में जुट गए है। आप अपने टीवी स्क्रीन पर दो तस्वीरें देख रहे होगें एक तस्वीर में में एनडीए के प्रत्याशी ललन सिंह अपने समर्थकों के साथ मुंगेर जिला अंतर्गत बरियारपुर प्रखंड के के विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क अभियान चला रहे तो दूसरी तस्वीर में महागठबंधन आरजेडी प्रत्याशी कुमारी अनिता अपने समर्थकों के साथ सदर प्रखंड के विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क अभियान चला रही है।

 

दोनो हो प्रत्याशियों को मतदाता फूल माला पहना स्वागत भी कर रहे है। जिससे प्रत्याशियों में उत्साह भी बढ़ रहा है । पर जनता 13 मई को किसे वोट देगी ये तो 4 जून को जब मतगणना के दिन ही पता चल पाएगा ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article