खेत में पानी जमा होने से 5 वर्षीय मासूम शिवम की डूबकर मौ/त, गांव में मातम

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर जिले के सबौर थाना क्षेत्र के बैजलालपुर गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में पानी जमा होने से 5 वर्षीय मासूम शिवम कुमार की डूबकर मौत हो गई।परिजनों के अनुसार शिवम कल शाम घर के बगल में खेलने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

परिजनों ने खोजबीन की लेकिन करीब डेढ़ घंटे बाद शव को निकाला जा सका।मृतक के चाचा तुलसी कुमार ने बताया कि शिवम परिवार में दो बहनों और एक भाई में सबसे छोटा था। उसके असमय मौत की खबर से पूरे परिवार और गांव में मातम पसर गया है।घटना की जानकारी मिलते ही सबौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article