शिक्षा विभाग कार्यालय के सामने युवक को मारी गोली, दो हमलावरों के नाम उजागर

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भभुआ शहर में मंगलवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब शिक्षा विभाग कार्यालय के सामने बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। यह घटना एनएच-219 पर हुई, जहां आमतौर पर सरकारी कार्यालय के पास सुरक्षा के सख्त इंतजाम माने जाते हैं। इसके बावजूद अपराधियों ने खुलेआम वारदात को अंजाम देकर पुलिस व्यवस्था को चुनौती दे दी।

गोलीबारी में घायल युवक की पहचान 22 वर्षीय अभिषेक कुमार के रूप में हुई है, जो भभुआ शहर के जायका गली का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार, अभिषेक सुबह अपने किसी परिचित को अखलासपुर बस स्टैंड छोड़ने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने शिक्षा विभाग कार्यालय के पास उस पर हमला कर दिया। गोली अभिषेक के हाथ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

घटना के तुरंत बाद अभिषेक को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के दौरान उसने दो हमलावरों के नाम पुलिस को बताए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए वाराणसी के बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इस हमले से पूरे शहर में दहशत का माहौल है। भीड़भाड़ वाले इलाके और सरकारी संस्थान के सामने हुई इस वारदात ने कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है।

फिलहाल घटना के पीछे का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में आपसी दुश्मनी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच में जुटी है और अपराधियों को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article