मडर मिस्ट्री का सवा करोड़ वाला कनेक्शन! सरसों के खेत में शव, बाप- बेटा गिरफ्तार

Puja Srivastav
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR डेस्क। बिहार के कैमूर जिले में हत्या का एक मामला सामने आया है। इस हत्याकांड की जांच में पुलिस जुट गई है। मामला सवा करोड़ के लेन देन से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। इस मामले में जिस युवक की हत्या की गई है, उसका नाम शिवम पटेल है। पुलिस ने आरोपी युवक मयंक राज विशु और उसके पिता विनय सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया है। घटना को लेकर पूरे जिले में तरह- तरह की चर्चा चल रही है। जानकारी के मुताबिक शिवम पटेल से ठेकेदारी के नाम पर पहले 25 लाख रुपये लिए गए थे। उस पैसे को वापस नहीं किया गया था। जिसे लेकर शिवम और मयंक राज में विवाद चल रहा था। 25 दिसंबर को शिवम और आरोपी युवक मयंक राज विशु के बीच नोंकझोंक हुई थी।

दोनों में झगड़े के बाद शिवम घर से निकल गया था। उसके बाद वापस नहीं लौटा। जब अगले दिन सुबह तक शिवम घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई। परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सोमवार दोपहर शिवम के मोबाइल पर कॉल किया गया, लेकिन फोन नहीं उठा। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर खोजबीन तेज की। खोज के दौरान भभुआ हवाई अड्डा के उत्तर बधार क्षेत्र में सरसों के खेत से शिवम पटेल का शव बरामद किया गया। परिजनों ने शव को पटेल चौक पर रख काफी देर हंगामा करते रहे फिर पुलिस ने उनके मांग को मानते हुए शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंपा।

मौके पर कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला, भभुआ डीएसपी मनोरंजन भारती और मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार सहित कई थानों की पुलिस पहुंची। मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। इस संबंध में भभुआ डीएसपी मनोरंजन भारती ने बताया कि मृतक के परिजनों ने एक करोड़ 25 लाख रुपये के लेनदेन का आरोप लगाते हुए सुबह गुमशुदगी का आवेदन दिया था। जांच के दौरान दोपहर में शव बरामद हुआ। पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस ने आरोपी युवक मयंक राज बिशु और उसके पिता विनय सिंहा को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article