पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे RCP सिंह, 10 मिनट इंतजार के बाद लौटे

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: बिहार की राजनीति में शनिवार को उस समय हलचल तेज हो गई, जब पूर्व केंद्रीय मंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने पहुंचे हालांकि, करीब 10 मिनट तक इंतजार करने के बावजूद उनकी पूर्व मुख्यमंत्री से औपचारिक मुलाकात नहीं हो सकी, जिसके बाद वे समर्थकों के साथ वापस लौट गए।

दरअसल आरसीपी सिंह अपने 20–25 समर्थकों के साथ पहुंचे थे। इसी दौरान पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने कमरे से बाहर निकले। उनकी नजर आरसीपी सिंह पर पड़ी तो आरसीपी ने उन्हें प्रणाम किया। जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री ने सामान्य कार्यकर्ता की तरह इशारे से अभिवादन स्वीकार किया और बिना रुके वापस अंदर चले गए। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच कोई बातचीत नहीं हुई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


मुलाकात नहीं होने के बाद आरसीपी सिंह के एक समर्थक ने आरोप लगाया कि जदयू विधान परिषद सदस्य संजय गांधी और ललन सराफ ने उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने नहीं दिया। समर्थकों ने इसको लेकर नाराजगी जताई और दोनों नेताओं के खिलाफ नारेबाजी भी की।


गौरतलब है कि आरसीपी सिंह कभी पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सबसे करीबी सहयोगियों में गिने जाते थे। वे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं और केंद्र सरकार में मंत्री का दायित्व भी संभाल चुके हैं। बाद में पार्टी से मतभेद बढ़ने के बाद उन्हें जदयू से बाहर का रास्ता दिखाया गया था।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article