अज्ञात वाहन की चपेट में आए डॉक्टर ने तोड़ा दम, परिवार में छाया मातम

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर अलीगंज इलाके में चार दिन पहले हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल डॉक्टर राकेश कुमार यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई वे भागलपुर के मायागंज स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्हें बचाने की तमाम कोशिशें की गईं, लेकिन जीवन की जंग वे हार गए डॉ. राकेश कुमार यादव एक निजी पैथोलॉजी लैब के संचालक थे और क्षेत्र में एक कुशल चिकित्सक के रूप में जाने जाते थे हादसे वाले दिन वे अपने घर से गौराचक्की जाने के लिए निकले थे उसी दौरान अलीगंज स्थित वारसलीगंज के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी भीषण थी कि वे वहीं गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों ने उन्हें सड़क पर लहूलुहान देखा और तुरंत उनके परिजनों को सूचना दी परिवार वालों ने आनन-फानन में उन्हें मायागंज अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया डॉक्टरों की टीम ने लगातार चार दिनों तक इलाज किया, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो सका और शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली जैसे ही डॉक्टर राकेश की मौत की खबर फैली, उनके परिवार और मोहल्ले में कोहराम मच गया परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं उनकी असमय मृत्यु से पूरा परिवार सदमे में हैस्थानीय लोगों और मरीजों के बीच डॉक्टर राकेश एक सुलझे हुए और संवेदनशील डॉक्टर के रूप में पहचान रखते थे उनके निधन से न केवल चिकित्सा जगत को बल्कि समाज को भी भारी क्षति हुई है फिलहाल, पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है परिजनों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषी वाहन चालक की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article