- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 11 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। माना जा रहा है कि चुनावी तैयारियों को देखते हुए सरकार ने यह बदलाव किए हैं।
किस अधिकारी को कहाँ मिली नई जिम्मेदारी
- चन्द्रिमा अत्री – उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद पूर्णिया से हटाकर विशेष कार्य पदाधिकारी, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, पटना में पदस्थापित।
- गरिमा लोहिया – नई अनुमंडल पदाधिकारी, पालीगंज (पटना)।
- तुषार कुमार – अनुमंडल पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर पूर्वी।
- अनिरुद्ध पांडेय – अनुमंडल पदाधिकारी, मोहनिया (कैमूर)।
- कृतिका मिश्रा – अनुमंडल पदाधिकारी, पकड़ीदयाल (पूर्वी चंपारण)।
- आकांक्षा आनंद – अनुमंडल पदाधिकारी, बारसोई (कटिहार)।
- प्रधुम्न सिंह यादव – अनुमंडल पदाधिकारी, गोगरी (खगड़िया)।
- अंजली शर्मा – विशेष कार्य पदाधिकारी, समाज कल्याण विभाग, पटना।
- रोहित कर्दम – अनुमंडल पदाधिकारी, शेखपुरा।
- शिप्रा विजयकुमार चौधरी – विशेष कार्य पदाधिकारी, शिक्षा विभाग, पटना।
- नेहा कुमारी – विशेष कार्य पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, पटना।
चुनाव से पहले लगातार हो रहे तबादले
राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल का दौर जारी है। सरकार का मानना है कि इस तरह की तैनातियाँ चुनावी व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करेंगी।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
