पटना में हुआ नियुक्ति पत्र वितरण समारोह, 21,391 सिपाहियों को मिली नई जिम्मेदारी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

राजधानी पटना के बापू सभागार में शनिवार को बिहार पुलिस के लिए एक विशेष नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस भव्य कार्यक्रम में 21,391 नव नियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। समारोह में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, जदयू के मंत्री विजय चौधरी, विजेंद्र यादव समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर नए सिपाहियों को शपथ भी दिलाई गई। सभी ने आजीवन शराब का सेवन न करने और बिहार में लागू शराबबंदी कानून को कड़ाई से लागू करने में सहयोग देने की प्रतिज्ञा ली। उन्हें राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में ईमानदारी से भूमिका निभाने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समारोह में अपने संबोधन में कहा कि जब उन्होंने शासन संभाला, तब पुलिस बल की संख्या बेहद कम थी। इसे देखते हुए सरकार ने समय-समय पर नई बहाली की प्रक्रिया को तेज किया। नीतीश कुमार ने बताया कि पहले पुलिसकर्मियों की संख्या 1,10,000 थी, जिसे बढ़ाकर 2,29,000 तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष के अंत तक बिहार पुलिस में खाली पड़े सभी पदों को भरने का निर्णय सरकार ने लिया है। इस पूरी जानकारी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी साझा किया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article