डीडीसी ने सुलतानगंज प्रखंड का किया निरीक्षण, दिए कई दिशा निर्देश

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- भागलपुर 23 अक्टूबर 2024, उप विकास आयुक्त श्री प्रदीप कुमार सिंह ने प्रखण्ड कार्यालय सुलतानगंज का निरीक्षण किया। इस अवसर पर निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी।

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा), जिला समन्वयक (जल एवं स्वच्छता समिति), कार्यपालक अभियंता (मनरेगा, भागलपुर), प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी, प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी (सुलतानगंज) सहित अन्य प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त ने प्रखण्ड कार्यालय परिसर का निरीक्षण किया और सभी प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को ससमय कार्यालय में उपस्थित होकर अपने कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से प्रखण्ड परिसर एवं कार्यालय की सफाई पर ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

साथ ही, उप विकास आयुक्त ने उपस्थित पदाधिकारियों को पंचायतों का आवंटन करते हुए विभिन्न योजनाओं, जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान और 15वीं वित्त आयोग के तहत पंचायत समिति/ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित योजनाओं का निरीक्षण करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के क्रम में प्रखण्ड में संधारित पंजियों का भी अवलोकन किया गया। योजना पंजी, मुख्यमंत्री कन्या विवाह पंजी, सामाजिक सुरक्षा पंजी, रोकड़ बही सहित अन्य पंजियों को विधिवत संधारित करने का निर्देश दिया गया।

इसके अतिरिक्त, आरटीपीएस काउंटर का भी निरीक्षण किया गया, जहां प्राप्त आवेदनों का अवलोकन किया गया। उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि आरटीपीएस पर प्राप्त सभी आवेदनों का समय पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा इसकी सतत समीक्षा भी की जाए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article