बिग ब्रेकिंग – पटना एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से जिंदा कारतूस बरामद, गिर/फ्तार

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के बैग से 7.62 एमएम पिस्टल का जिंदा कारतूस बरामद हुआ। मामला सामने आने के बाद यात्री को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के मुताबिक, दानापुर के सगुना मोड़ निवासी अंकित कुमार पटना से अहमदाबाद स्पाइसजेट की फ्लाइट से यात्रा करने वाले थे। बैग की एक्स-रे स्कैनिंग के दौरान मशीन से अलार्म बजा, जिसके बाद बैग की तलाशी ली गई और कारतूस मिला।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

CISF ने मौके पर ही अंकित कुमार से पूछताछ की और फिर उन्हें हवाई अड्डा थाना के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अंकित कुमार का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि कारतूस उनके बैग में कैसे पहुंचा। फिलहाल पुलिस इस बात की तहकीकात कर रही है कि यह कारतूस कहां से आया और बैग में कैसे रखा गया।

विक्रांत की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article