बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: नवनिर्वाचित सदस्यों को डॉ. प्रेम कुमार ने दी बधाई

Rashmi Tiwari

NEWS PR डेस्क : बिहार विधान परिषद चुनाव-2026 के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से नवनिर्वाचित सदस्यों को बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी नवनिर्वाचित सदस्य उच्च सदन में शिक्षा जगत, शैक्षणिक हितों और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे।

डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि नवनिर्वाचित सदस्य बिहार के समग्र विकास और लोक-कल्याण में अपना बहुमूल्य योगदान देंगे। उन्होंने शिक्षा और जनहित से जुड़े गंभीर विषयों को सदन में पूरी मुखरता के साथ रखने की अपेक्षा भी जताई।

विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से चुने गए सदस्यों की भूमिका शिक्षा व्यवस्था, शिक्षकों के हितों और व्यापक जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दों को सदन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण मानी जाती है। ऐसे में नवनिर्वाचित सदस्यों से जनहित के विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद की जा रही है।

Share This Article