- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
बिहार में आपराधिक घटनाओं का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। पटना से सटे मोकामा में इन दिनों गोलीबारी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में दो गुटों के बीच जबरदस्त फायरिंग हुई थी, और अब एक और ऐसी घटना सामने आई है, जिसमें दामाद ने अपनी सास के घर पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की। बताया जा रहा है कि यह गोलीबारी सास की संपत्ति हड़पने की कोशिश के तहत की गई थी।
ससुराल में दामाद ने की गोलीबारीयह घटना बाढ़ अनुमंडल के अकबरपुर रोड स्थित शंकुतला देवी के घर पर घटी, जहां उनके छोटे दामाद बंटी सिंह ने रात 10 बजे फायरिंग की। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बंटी सिंह ने संपत्ति पर कब्जा करने के उद्देश्य से यह घटना अंजाम दी। घर के बाहर की गोलीबारी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक कार से बाहर निकलकर पिस्टल से एक राउंड गोली चला रहा है और फिर वहां से फरार हो जाता है।
सीसीटीवी में कैद वारदात-
घटना पूरी तरह से सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हो गई। पीड़ित पत्नी, पूनम देवी ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। बाढ़ थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित बंटी सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पत्नी, पूनम देवी शिक्षा विभाग में प्राइमरी शिक्षक हैं। उनकी शादी नवंबर 2022 में हुई थी, और शादी के बाद से ही बंटी सिंह द्वारा गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी जाती रही थी। इस मामले को लेकर पहले भी बाढ़ थाना में शिकायत दी जा चुकी थी।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
आरोपी की गिरफ्तारी-
बाढ़ थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने पुष्टि की कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बंटी सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गहन जांच की जा रही है। बाढ़ क्षेत्र में इन दिनों गोलीबारी की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं, और यहां के अपराधी खुलेआम इस तरह की वारदातें कर रहे हैं।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
