बिहार के गोपालगंज में अवैध शराब पर चला बुलडोजर, 12 हजार लीटर जब्त शराब किया गया नष्ट

Asha Rai
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, मगर इसके बावजूद अवैध शराब की तस्करी और कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है, फिर भी कुछ तस्कर कानून को चुनौती देने से बाज नहीं आ रहे। इसी कड़ी में गोपालगंज से एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां करोड़ों रुपये की जब्त शराब पर बुलडोजर चलाकर उसे नष्ट किया गया।

बिहार के गोपालगंज जिले में अवैध शराब के खिलाफ जिला प्रशासन और उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये मूल्य की जब्त देशी और विदेशी शराब का विनष्टीकरण कराया। उत्पाद विभाग और पुलिस की संयुक्त निगरानी में पूरी प्रक्रिया को सख्ती और पारदर्शिता के साथ अंजाम दिया गया।

अधिकारियों के अनुसार, जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों और उत्पाद विभाग की अलग-अलग छापेमारी में जब्त की गई शराब को एकत्रित कर नियमानुसार नष्ट किया गया। करीब 100 मामलों में जब्त लगभग 12 हजार लीटर शराब पर बुलडोजर चलाकर उसे पूरी तरह नष्ट किया गया। इनमें उत्पाद विभाग के 20 मामले और अलग-अलग थानों के 80 मामले शामिल थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

विनष्टीकरण के दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। चिन्हित स्थल पर गड्ढा खोदकर शराब को उसमें डाला गया और बुलडोजर से कुचलकर नष्ट किया गया, ताकि दोबारा इसका किसी तरह से दुरुपयोग न हो सके। पूरी कार्रवाई पुलिस पदाधिकारियों और दंडाधिकारी की मौजूदगी में संपन्न हुई।

उत्पाद अधीक्षक अमितेश कुमार झा ने बताया कि जब्त शराब की बाजार कीमत करोड़ों रुपये आंकी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। यह कार्रवाई कुचायकोट थाना क्षेत्र के बल्थरी चेक पोस्ट और मीरगंज थाना क्षेत्र में कड़ी निगरानी के बीच की गई।

गौरतलब है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, इसके बावजूद तस्करी के प्रयास थम नहीं रहे हैं। प्रशासन की यह कार्रवाई अवैध कारोबारियों के लिए कड़ा संदेश मानी जा रही है। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई ने साफ संदेश दे दिया है कि बिहार में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article