AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

चमकी बुखार पर सख्त प्रहार: मुजफ्फरपुर की 373 पंचायतों में संध्या चौपाल की शुरुआत

NEWS PR डेस्क: मुजफ्फरपुर, 5 अप्रैल 2026। गर्मी के आगमन के साथ ही मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन चमकी बुखार (एईएस) को लेकर पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिले में इस गंभीर बीमारी की रोकथाम के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है। इसके तहत जिले की सभी 373 पंचायतों में प्रत्येक शनिवार को “संध्या चौपाल” आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जाएगा।

समस्तीपुर में HPV टीकाकरण अभियान में धीमी प्रगति, स्वास्थ्य अधिकारियों के वेतन पर रोक

NEWS PR डेस्क: समस्तीपुर, 05 अप्रैल। जिले में एचपीवी (गार्डासिल) टीकाकरण अभियान की धीमी प्रगति को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। खराब प्रदर्शन के कारण 11 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक और प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरकों के वेतन पर रोक लगा दी गई है।

बिहार में सरकारी अस्पतालों में शाम को भी खुलेगी ओपीडी, मरीजों को मिलेगी मुफ्त इलाज की सुविधा

NEWS PR डेस्क: पटना, 03 अप्रैल। बिहार सरकार ने सरकारी अस्पतालों में बढ़ती भीड़ और मरीजों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए नया कदम उठाया है। राज्य में अब शाम को भी बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) चलाया जाएगा। इस योजना के तहत पहले चरण में राजधानी पटना समेत दस बड़े अस्पतालों में ईवनिंग ओपीडी की सुविधा शुरू की जाएगी।

6 अप्रैल से शुरू होगा निःशुल्क नेत्र जांच व चश्मा वितरण शिविर, 6 मई तक चलेगा अभियान

NEWS PR डेस्क: दरभंगा, 2 अप्रैल। जिले के लोगों के लिए एक बड़ी स्वास्थ्य सुविधा के तहत 6 अप्रैल 2026 से निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण मेगा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर समाज कल्याण विभाग, सक्षम एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बहादुरपुर, बेनीपुर और बिरौल स्थित बुनियाद केंद्रों पर आयोजित होगा, जो 6 मई तक लगातार एक महीने तक चलेगा।

भागलपुर में मिड डे मील से बिगड़ी बच्चों की तबीयत, 15 छात्र अस्पताल में भर्ती, जांच शुरू

NEWS PR डेस्क: भागलपुर, 01 अप्रैल। बिहार के भागलपुर से मिड डे मील को लेकर बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। शाहजंगी गंगोटा मैदान स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में खाना खाने के बाद करीब 15 बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

पोषण मिशन 2.0 को रफ्तार: 8.98 करोड़ लाभार्थियों तक पहुंची आंगनवाड़ी सेवाएं, देशभर में 14.03 लाख केंद्र सक्रिय

NEWS PR डेस्क: नई दिल्ली, 23 मार्च। देश में बच्चों और महिलाओं के पोषण व विकास को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार की मिशन सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 के तहत 14.03 लाख आंगनवाड़ी केंद्र संचालित हो रहे हैं। इन केंद्रों के माध्यम से करीब 8.98 करोड़ लाभार्थियों को पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह जानकारी महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री Savitribai Thakur ने लोकसभा में दी।

डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य: बिहार के मेडिकल कॉलेजों में इलाज व्यवस्था में बड़ा बदलाव

NEWS PR डेस्क: पटना, 22 मार्च। देशभर के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में अब मरीजों का इलाज पूरी तरह डिजिटल ट्रैक पर होगा। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एमसीआई) के नए निर्देशों के तहत सभी स्वास्थ्य संस्थानों में प्रत्येक मरीज का डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड रखना अनिवार्य कर दिया गया है। इस फैसले को स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

लू से निपटने की तैयारी तेज: बिहार के अस्पतालों में विशेष वार्ड, 24 घंटे ड्यूटी पर रहेंगे डॉक्टर

NEWS PR डेस्क: पटना, 21 मार्च: राज्य में बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। संभावित हीटवेव (लू) के खतरे को देखते हुए सभी सरकारी अस्पतालों को व्यापक तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि गर्मी से प्रभावित मरीजों को समय पर और बेहतर इलाज मिल सके।

दरभंगा में आयुष ग्राम कार्यक्रम का सफल आयोजन, 700 से अधिक मरीजों को मिला लाभ

NEWS PR डेस्क: दरभंगा, 20 मार्च 2026: जिला आयुष समिति दरभंगा द्वारा राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत डॉ. नागेंद्र झा महाविद्यालय बाघात मनीगाछी में आयुष ग्राम कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. हरेंद्र कुमार लाल दास, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा महात्मा हैनिमैन एवं भगवान धन्वंतरि के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

समृद्धि यात्रा: 23 मार्च को अरवल को मिलेगी बड़ी सौगात, बेलखारा में मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे CM नीतीश

NEWS PR डेस्क: बिहार सरकार की ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत 23 मार्च को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अरवल जिले के बेलखारा गांव पहुंचेंगे, जहां वे प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज की स्थापना का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहेंगे। यह कार्यक्रम जिले के स्वास्थ्य और विकास के दृष्टिकोण से एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More