AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मिशन पोषण 2.0 से कुपोषण पर वार, स्मार्टफोन से सशक्त हुए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता

NEWS PR डेस्क: दिल्ली/पटना। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के तहत संचालित मिशन पोषण 2.0 ने देशभर में पोषण सेवाओं की निगरानी और कार्यप्रणाली को नई दिशा दी है। इस पहल के तहत अग्रिम पंक्ति के आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन उपलब्ध कराकर उन्हें तकनीकी रूप से सशक्त बनाया गया है, जिससे वे अब वास्तविक समय में बच्चों और महिलाओं से जुड़े पोषण डेटा को दर्ज और ट्रैक कर पा रहे हैं।

‘जल महोत्सव’ में महिला पंप ऑपरेटरों का सम्मान, ‘हर घर नल का जल’ योजना में योगदान को मिली पहचान

NEWS PR डेस्क: पटना के बापू टावर सभागार में ‘जल महोत्सव पखवाड़ा’ के तहत लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा एक भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग और WaterAid India के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित करना और उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पंप ऑपरेटरों को सम्मानित करना रहा।

Bihar: सीएचसी में अब मिलेंगी विशेषज्ञ सेवाएं, 1080 नेत्र और ईएनटी डॉक्टरों की होगी नियुक्ति

NEWS PR डेस्क: पटना, 12 मार्च। राज्य में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने प्रखंड स्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में नेत्र रोग और कान-नाक-गला (ईएनटी) विशेषज्ञों की नियुक्ति का निर्णय लिया है। इसके लिए कुल 1080 अतिरिक्त पदों का सृजन किया गया है, जिन पर जल्द ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की जाएगी।

डीएमसीएच में मरीजों के खाने का संकट: गैस ख़त्म होने के क़रीब, रोटी नहीं, केवल चावल-दाल का ही सहारा

दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) में इन दिनों मरीजों के भोजन को लेकर गंभीर हालात बन गए हैं। उत्तर बिहार के सबसे बड़े इस अस्पताल में रोज़ाना सैकड़ों मरीज इलाज के लिए आते हैं, लेकिन अब उनके खाने की व्यवस्था भी मुश्किल में पड़ गई है।

IGIMS ने रचा इतिहास, बिहार में पहली रोबोटिक सर्जरी से निकली पित्ताशय की पथरी

NEWS PR डेस्क: 11 मार्च, पटना। स्वास्थ्य के क्षेत्र में बिहार सरकार को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। जिसमें राजधानी के प्रतिष्ठित अस्पताल आईजीआईएमएस अस्पताल में अब रॉबोटिक्स सर्जरी के जरिये मरीजों का उचित उपचार किया जायेगा। इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक मनीष मंडल ने कहा का कि बिहार मे पहली सफल रोबोटिक सर्जरी बुधवार को आईजीआईएमएस के सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और लिवर ट्रांसप्लांट विभाग द्वारा पित्ताशय की पत्थरी के लिए की गई।

‘Run for Nasha Mukt Bihar’ के संदेश के साथ 15 मार्च को होगा पटना मैराथन-2026 का आयोजन

NEWS PR डेस्क: नशा मुक्त बिहार के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 15 मार्च को पटना मैराथन 2026 का आयोजन किया जाएगा। इस मैराथन का आयोजन Bihar Prohibition, Excise and Registration Department द्वारा किया जा रहा है।

देवहार में आयुष ग्राम कार्यक्रम का आयोजन, ग्रामीणों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया गया जागरूक

NEWS PR डेस्क: राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत जनआरोग्य कार्यक्रम के तहत जिले के अंधराठाड़ी प्रखंड स्थित देवहार गांव में आयुष ग्राम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाबा मुक्तेश्वर टेन प्लस टू विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

पेयजल संकट को लेकर डीएम की समीक्षा बैठक, बोरिंग कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश

NEWS PR डेस्क: दरभंगा में संभावित पेयजल संकट को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। इसको लेकर जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित अंबेडकर सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अंचल अधिकारियों से पेयजल आपूर्ति, बोरिंग कार्य और किसान पंजीकरण से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

एम्स पटना में 6 घंटे की सर्जरी: डॉक्टरों ने बच्ची का कटे हुए हाथ को सफलतापूर्वक जोड़ा

वैशाली की 6 वर्षीय बच्ची लक्ष्मी कुमारी का दाहिना हाथ चारा मशीन में कट जाने के बाद एम्स पटना में छह घंटे तक चली माइक्रोवास्कुलर सर्जरी के जरिए सफलतापूर्वक जोड़ा गया। इस जटिल ऑपरेशन का नेतृत्व प्लास्टिक सर्जरी विभाग की डॉ. वीणा सिंह ने किया।

पीएमसीएच में महिला मरीजों के लिए बड़ी सौगात, स्त्री रोग विभाग में बढ़ेंगे 90 बेड

NEWS PR डेस्क: 2 मार्च, पटना। राज्य में बेहतर शिक्षा व बेहतर स्वास्थ्य के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार लगातार विस्तार कार्य कर रही है इसके लिए बिहार सरकार की तरफ से पुनर्विकास योजना के तहत हर राज्य के लगभग सभी अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ाई जा रही है। इसी कड़ी में राजधानी के विख्यात अस्पताल पीएमसीएच में महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए बेड की संख्या में लगातार इजाफा किया जा रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल में महिला वार्ड में 90 बेड की संख्या बढ़ाई जा रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More