मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केसरिया में निर्माणाधीन टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर और बौद्ध स्तूप का किया निरीक्षण

Puja Srivastav
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR डेस्क। पूर्वी चंपारण के केसरिया में गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्माणाधीन टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण की प्रगति, गुणवत्ता और परियोजना के विभिन्न चरणों की विस्तृत जानकारी अधिकारियों से ली। मुख्यमंत्री ने समय पर और उच्च मानकों के अनुरूप भवन कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने विश्वप्रसिद्ध केसरिया बौद्ध स्तूप का भी निरीक्षण किया। यह दुनिया के सबसे ऊँचे बौद्ध स्तूपों में से एक है, जिसे पर्यटन एवं सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। मुख्यमंत्री ने यहाँ पर्यटन सुविधाओं को और बेहतर करने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने और पर्यटकों के लिए आवश्यक संसाधनों को विकसित करने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि केसरिया बौद्ध स्तूप बिहार के गौरव का केंद्र है और सरकार राज्य के ऐतिहासिक धरोहरों को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article