मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा: DM ने निरीक्षण कर दिए सख्त आदेश

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK PATNA- गोपालगंज जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के द्वितीय चरण की तैयारियां जोरों पर हैं। 4 जनवरी को प्रस्तावित यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक व्यवस्थाओं पर फोकस किया है। विशेष रूप से सिधवलिया प्रखंड में नवनिर्मित आईटीआई कॉलेज समेत अन्य स्थानों पर काम युद्धस्तर पर चल रहा है। जिलाधिकारी प्रशांत कुमार, पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित, उप विकास आयुक्त कुमार निशांत विवेक और अन्य विभागीय अधिकारियों ने तैयारियों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी प्रशांत कुमार ने आईटीआई कॉलेज की व्यवस्थाओं पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने लैब में मशीनों की कमी, कक्षाओं की व्यवस्था और अन्य तैयारियों में खामियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। प्राचार्य जयप्रकाश सिन्हा को सख्त चेतावनी देते हुए जिलाधिकारी ने सभी कार्यों को निर्देशानुसार पूरा करने का आदेश दिया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

प्रशासन की ओर से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री की यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या न हो। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रहा है, ताकि 4 जनवरी को होने वाले सभी कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित हो सकें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article