दो महीने बाद होर्मुज स्ट्रेट से निकला चीनी तेल टैंकर, अमेरिका-ईरान तनाव के बीच बढ़ी हलचल

20 लाख बैरल तेल से भरा टैंकर दो महीने बाद खाड़ी से बाहर निकला

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच चीन का एक विशाल तेल टैंकर आखिरकार दो महीने बाद होर्मुज स्ट्रेट से बाहर निकल गया। करीब 20 लाख बैरल इराकी कच्चे तेल से भरा यह जहाज लंबे समय से खाड़ी क्षेत्र में फंसा हुआ था। अब इसके बाहर निकलने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। शिप ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, चीनी क्रूड टैंकर ‘युआन हुआ हु’ फिलहाल ओमान की खाड़ी के पास लंगर डाले हुए है। बताया जा रहा है कि अमेरिकी नौसेना ने इस इलाके में ईरानी जहाजों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी और नाकाबंदी कर रखी है।


ट्रंप के बीजिंग दौरे के बीच बढ़ी हलचल
यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बीजिंग पहुंचे हैं और गुरुवार को उनकी मुलाकात चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से होने वाली है। इससे पहले ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची भी हाल ही में चीन दौरे पर गए थे। ऐसे में तेल टैंकर की आवाजाही को कूटनीतिक घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है।


यूएई के तेल टैंकर में ईंधन लीकेज
इधर, संयुक्त अरब अमीरात के स्वामित्व वाले एक तेल टैंकर से ईंधन रिसाव की खबर भी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह जहाज पिछले सप्ताह ईरानी ड्रोन हमले की चपेट में आया था। अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी ने बुधवार को इस लीकेज की पुष्टि की।
टूट सकता है युद्धविराम
पश्चिम एशिया में पिछले एक महीने से जारी युद्धविराम अब कमजोर पड़ता दिखाई दे रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता में कोई ठोस प्रगति नहीं हो सकी है। दोनों देशों के बीच प्रस्तावों पर सहमति न बनने से क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि हालात और बिगड़ते हैं तो इसका सीधा असर वैश्विक तेल आपूर्ति और कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ सकता है। होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल व्यापार मार्गों में से एक माना जाता है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article